शमशाबाद के अध्यक्ष पद पर बीजेपी का कब्जा, भारती प्रदीप माहेश्वरी बनी अध्यक्ष

Edited By meena, Updated: 10 Aug, 2022 04:43 PM

bharti pradeep maheshwari became the president of shamshabad

शमशाबाद नगर परिषद अध्यक्ष का आज चुनाव संपन्न हुआ है। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी भारती प्रदीप महेश्वरी को शमशाबाद नगर परिषद का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है।

शमशाबाद(धर्मेंद्र प्रजापति): शमशाबाद नगर परिषद अध्यक्ष का आज चुनाव संपन्न हुआ है। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी भारती प्रदीप महेश्वरी को शमशाबाद नगर परिषद का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है।

PunjabKesari

नगर परिषद के वार्ड चुनाव होने के बाद आज नगर के कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में पुलिस सुरक्षा के बीच निर्वाचन प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने भारतीय प्रदीप महेश्वरी को पार्टी की तरफ से अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर उनका नामांकन जमा कराया गया। वहीं भारती प्रदीप महेश्वरी को निर्विरोध नगर परिषद अध्यक्ष घोषित किया गया। वही ममता कमल सिंह चौहान को निर्विरोध उपाध्यक्ष पद के लिए चुना गया है। भारतीय जनता पार्टी की जीत के विधायक ने शामिल होकर नगर में विजयी जुलूस निकाला। जुलूस में विधायक सहित भारतीय जनता पार्टी के नेता मौजूद रहे है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!