भोपाल: कार चालक ने थाना में किया सुसाइड, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

Edited By meena, Updated: 03 Apr, 2024 07:22 PM

bhopal car driver commits suicide in police station

भोपाल के बागसेवनिया थाने के बाहर एक व्यक्ति ने सल्फास खा लिया...

भोपाल (विनीत पाठक): भोपाल के बागसेवनिया थाने के बाहर एक व्यक्ति ने सल्फास खा लिया। इससे पहले उसकी कार से एक स्कूटी चालक को टक्कर लग गई थी। दोनों पक्ष बहस के बाद थाने पहुंचे थे, कार चालक उपचार कराने का हवाला देते हुए केस दर्ज न कराने की बात स्कूटी चालक से कह रहा था। हालांकि स्कूटी चालक एफआईआर दर्ज कराना चाहता था। तमाम प्रयासों के बाद भी जब स्कूटी चालक राजीमाना करने के लिए तैयार नहीं हुआ तो गुस्साए कार चालक ने कार से सल्फास की गोली निकालकर खा लीं। पुलिस ने तत्काल उसे जेपी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे हमीदिया रैफर कर दिया गया। हमीदिया में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

PunjabKesari

मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वही थाना प्रभारी अमित सोनी ने कहा कि कार चालक विनोद तिवारी मूलतः बुधनी का रहने वाला था वह पहले से ही तनाव में था उसकी कार में सल्फास रखी हुई थी जिसे उसने खा लिया। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!