BJP का बहुत बड़ा ऐलान, प्रदेश सहसंयोजक, प्रदेश प्रवक्ता, मीडिया पैनेलिस्ट की टीम की घोषणा, ये चेहरे मचाएंगे तहलका

Edited By Desh Raj, Updated: 11 Mar, 2026 10:27 PM

bjp chhattisgarh has announced a new team for the state media department

छतीसगढ़ भाजपा ने नई नियुक्तियों का ऐलान कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष  किरण देव की सहमति से प्रदेश सहसंयोजक, प्रदेश प्रवक्ता, मीडिया पैनेलिस्ट की घोषणा कर दी गई है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मीडिया छत्तीसगढ़ की प्रदेश सहसंयोजक, प्रदेश प्रवक्ता, मीडिया...

(रायपुर):छतीसगढ़ भाजपा ने नई नियुक्तियों का ऐलान कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष  किरण देव की सहमति से प्रदेश सहसंयोजक, प्रदेश प्रवक्ता, मीडिया पैनेलिस्ट की घोषणा कर दी गई है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मीडिया छत्तीसगढ़ की प्रदेश सहसंयोजक, प्रदेश प्रवक्ता, मीडिया पैनेलिस्ट के ऐलान से पार्टी का बड़ा कदम माना जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छत्तीसगढ़ ने प्रदेश मीडिया विभाग की नई टीम की घोषणा कर दी है। दरअसल पार्टी ने मीडिया गतिविधियों को प्रभावी और मजबूत करने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों का ऐलान करके संगठन को मजबूती देने का काम किया है।

प्रवीण साहू, गोविंदा गुप्ता और राहुल राय को प्रदेश मीडिया विभाग सहसंयोजक की जिम्मेवारी

बीजेपी छतीसगढ़ की  जारी सूची में प्रवीण साहू, गोविंदा गुप्ता और राहुल राय को प्रदेश मीडिया विभाग का सहसंयोजक बनाया गया है।

पार्टी ने 10 नेताओं को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी

इसके अलावा पार्टी ने 10 नेताओं को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश प्रवक्ताओं में गौरी शंकर श्रीवास, मुकेश शर्मा, अनुराग अग्रवाल, राजीव चक्रवर्ती, जसविंदर बग्गा, उमेश घोरमोड़े, तौक़ीर रजा और सुनील चौधरी के नाम  है।

पार्टी का पक्ष प्रभावी ढंग से रखने के लिए 11 मीडिया पैनलिस्ट की भी नियुक्ति

वहीं पार्टी ने बीजेपी का पक्ष मजबूत और प्रभावी ढंग से रखने के लिए  11 मीडिया पैनलिस्ट भी नियुक्त किए हैं। वहीं इन नियुक्तियों पर भाजपा संगठन का कहना है कि नई टीम के पदाधिकारी प्रदेश में पार्टी को मजबूती देंगे और पार्टी की नीतियों और विचारधारा को मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का अच्छा काम करेंगे।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!