Edited By Desh Raj, Updated: 04 Mar, 2026 12:00 AM

संसद की विशेषाधिकार समिति (Parliament Privileges Committee) के लिए मंगलवार को 15 सदस्य मनोनीत किए। इसमें कई दिग्गज नामों को जगह मिली है। (BJP) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं इस कमेटी में...
(डेस्क): संसद की विशेषाधिकार समिति (Parliament Privileges Committee) के लिए मंगलवार को 15 सदस्य मनोनीत किए। इसमें कई दिग्गज नामों को जगह मिली है। (BJP) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं इस कमेटी में छत्तीसगढ़ भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल को भी सदस्य बनाया गया है।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल बनाए गए सदस्य
लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, समिति में भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल, रामवीर सिंह बिधूड़ी, संगीता कुमारी सिंह देव, जगदंबिका पाल, त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं जगदीश शेट्टर, कांग्रेस के तारिक अनवर, मनीष तिवारी और मणिकम टैगोर, समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव, द्रमुक के टी.आर. बालू, तृणमूल कांग्रेस के कल्याण बनर्जी, शिवसेना के श्रीरंग अप्पा बार्ने और शिवसेना के अरविंद सावंत को सदस्य मनोनीत किया गया है।
आपको संसद की विशेषाधिकार समिति के बारे में बता दें कि ये संसद की एक स्थाई समिति होती है, जो सदस्यों या सदन के विशेषाधिकार हनन और अवमानना के मामलों की जांच करती है।