Edited By Vandana Khosla, Updated: 17 Nov, 2026 04:46 PM

MP desk: मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोप है कि भाजपा नेता के बेटे ने वारदात को अंजाम दिया है। मामले में किसी को बताने जान से मारने की धमकी दी गई।...
MP desk: मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोप है कि भाजपा नेता के बेटे ने वारदात को अंजाम दिया है। मामले में किसी को बताने जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
महिला का आरोप है कि करीब दो माह पहले सेंधवा के दावल बेड़ी निवासी मयंक राठौड़ उसके घर पहुंचे थे। इसी दौरान झूठे प्रेम का झांसा देकर महिला को विश्वास में लिया। उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। विरोध करने पर और किसी को बताने पर जान से मारने भी धमकी गई। बताया कि वह इतना डर गई थी कि उसने मामले के बारे में किसे को कुछ नहीं बताया।
लेकिन, घर में वह घुमसुम रहनी लगी। जिस पर पति ने उसे भरोसे में लेते हुई पूछताछ की गई। तभी महिला का सबर टूट गया। रोती बिलखती पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी अपने पति को दी गई। वहीं, पीड़िता ने थाने में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी भाजपा में जिला उपाध्यक्ष का बेटा है। जबकि मयंक खुद भाजपा युवा मोर्चा में नगर महामंत्री के पद पर है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज उसकी खोजबीन शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है।