झाबुआ में BJP ने अपने कब्जे वाली सीट खोई, आम आदमी पार्टी के कमलेश सिंगाड़ जीते वार्ड चुनाव

Edited By meena, Updated: 03 Oct, 2026 08:46 PM

bjp lost a seat it held in the ward elections in jhabua

वहीं कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया और विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने चुनाव प्रचार किया था। भाजपा ने धर्मेश सोलंकी को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया...

झाबुआ : मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य झाबुआ जिले में जिला पंचायत के वाडर् क्रमांक 06 के उपचुनाव के परिणाम शनिवार को घोषित किए गए। इस सीट के लिए 29 सितंबर को मतदान हुआ था। उपलब्ध चुनाव संबंधी जानकारी के अनुसार वार्ड में 102 मतदान केंद्रों पर मतदान कराया गया था। परिणाम के अनुसार, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कमलेश सिंगाड़ विजयी रहे। उन्हें 8,133 मत मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार को 7,659 और कांग्रेस उम्मीदवार को 7,578 मत प्राप्त हुए। बाप पार्टी के उम्मीदवार को 882 तथा नोटा को 504 मत मिले। यह सीट पहले भाजपा के कब्जे में थी। भाजपा प्रतिनिधि सोलंकी के निधन के बाद पार्टी ने उनके पुत्र धर्मेश सोलंकी को उम्मीदवार बनाया था।

वहीं कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया और विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने चुनाव प्रचार किया था। भाजपा ने धर्मेश सोलंकी को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था। वार्ड क्रमांक 06 में कांतिलाल भूरिया का गृह गांव मोरडूंडिया और भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया का गृह गांव दोतड़ होने की जानकारी दी गई है। चुनाव परिणाम के बाद स्थानीय स्तर पर दोनों प्रमुख दलों के प्रदर्शन को लेकर चर्चा शुरू हुई है। क्षेत्र में अन्य राजनीतिक दलों और संगठनों की सक्रियता के बीच आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार की जीत से स्थानीय राजनीति में नए राजनीतिक विकल्प को लेकर भी चर्चा हुई है।

चुनाव परिणाम के बाद विजयी उम्मीदवार कमलेश सिंगाड़ ने कहा कि जनता ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया है और वे लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इसी दौरान थांदला विधानसभा क्षेत्र की पलासडौर ग्राम पंचायत में हुए चुनाव में कांग्रेस के चैनसिंह डामोर ने 455 मतों से जीत दर्ज कर सरपंच पद हासिल किया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने यहां जीत दर्ज की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!