जमीनी विवाद में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष की हत्या, 3 गिरफ्तार

Edited By meena, Updated: 08 Nov, 2019 11:28 AM

bjymo mandal president murdered in ground dispute

प्रदेश में नेताओं की हत्या के मामले कम नही हो रहे है। नेता की हत्या का नया मामला छतरपुर जिले से आया है जहां भाजपा युवामोर्चा के मंडल अध्यक्ष सौरभ पाटकर को मौत के घाट उतार दिया गया। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद के चलते कुछ लोगों ने पाटकर की...

छतरपुर: प्रदेश में नेताओं की हत्या के मामले कम नही हो रहे है। हत्या का नया मामला छतरपुर जिले से आया है जहां भाजपा युवामोर्चा के मंडल अध्यक्ष सौरभ पाटकर को मौत के घाट उतार दिया गया। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद के चलते कुछ लोगों ने पाटकर की लाठियों एवं हंसिये से हत्या कर दी। नेता की हत्या के बाद बीजेपी में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस ने घटना में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक सौरभ की एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, जिले के बक्स्वाहा बीजेपी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सौरभ पाटकर का पड़ोसियों के साथ जमीनी विवाद चल रहा था। गुरुवार को नेता का पड़ोसियों अब्दुल, भाई अमीन और मां समीना से झगड़ा हुआ शुरु हो गया, देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और पड़ोसियों ने उन्हें बुरी तरह पीटते हुए पीछे से धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर हालत में पाटकर को दमोह ज़िला अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। पाटकर की हत्या के बाद जिले में तनाव का माहौल है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!