शिवपुरी में महिला और दो बच्चों के शव कुएं में मिले, गांव में फैली सनसनी

Edited By meena, Updated: 10 Jul, 2025 01:57 PM

bodies of a woman and two children found in a well in shivpuri

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में गुरुवार सुबह कुएं में तीन शव मिलने से हड़कंप मच गया...

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में गुरुवार सुबह कुएं में तीन शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम जोराई की है। शवों की पहचान पिंकी बघेल (28), बेटी रुचिका (4) और बेटा आनंद (8 माह) के रूप में हुई है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से गांव में मातम छाया हुआ है। मामला आत्महत्या का है या कुछ और पुलिस जांच में जुट गई है। 

अधिकारी ने बताया कि ये शव जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर जौरहाई गांव में बरामद किए गए जिन्हें सबसे पहले मृतक महिला पिंकी की सास ने देखा। बैराड़ थाना प्रभारी रविशंकर कौशल ने बताया कि जिस समय यह घटना हुई पिंकी का पति रामनिवास बघेल घर से बाहर तीर्थयात्रा पर गया हुआ था। पुलिस को संदेह है कि पारिवारिक कलह के कारण पिंकी अपनी चार साल की बेटी रुचिका और आठ महीने के बेटे आनंद को साथ लेकर कुएं में कूद गई। सूचना मिलने पर बैराड़ क्षेत्र के तहसीलदार दृगपाल सिंह वैस व पुलिस गांव पहुंचे और शवों को कुएं से बाहर निकलवाया। अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!