Edited By Himansh sharma, Updated: 01 Jul, 2025 04:07 PM

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में क्वांरी नदी में नहाते समय मामा और भांजे डूब गए।
मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में क्वांरी नदी में नहाते समय मामा और भांजे डूब गए। दोनों मृतकों की उम्र 15-16 साल है। 5 घंटे बाद दोनों के शवों को नदी से बाहर निकाला गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। देवगढ़ थाना क्षेत्र के खिटौरा गांव की यह घटना है।
खिटौरा गांव के रहने वाले 16 वर्षीय सूरज और उसका भांजा कृष्णा पुत्र उम्र 15 साल निवासी जगनेर, जिला आगरा उत्तर प्रदेश, घर से नदी में नहाने के लिए गए थे लेकिन वापस नहीं लौटे इसके बाद दोनों की परिवार के लोग तलाश कर रहे थे। नदी के पास जहां घाट किनारे पर दोनों किशोरों के कपड़े, चप्पल और एक मोबाइल भी रखा मिला था।
इसके बाद गोताखोर दोनों की नदी में तलाश कर रहे थे और दोनों के शवों को बाहर निकाला गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। बताया गया है, कि मृतक कृष्णा परमार गर्मी की छुट्टियाें में मामा के घर आया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों के शवों का पोस्टमार्टम जौरा अस्पताल में करवा कर शवों को परिजनों को सौंप दिया है।