ग्वालियर में दोस्तों के साथ पार्टी करने गया युवक गड्ढे में डूबा, हुई मौत

Edited By Himansh sharma, Updated: 18 Jun, 2025 12:41 PM

one person died due to drowning in water

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में दोस्त के साथ पार्टी करने गए युवक की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई है।

ग्वालियर। (अंकुर जैन): मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में दोस्त के साथ पार्टी करने गए युवक की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई है। युवक के गड्ढे में गुम होने पर वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया जिसके बाद महाराजपुरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया यह घटना सोमवार शाम 4:00 बजे शताब्दीपुरम की है। आपको बता दें कि युवक को काफी तलाश किया गया लेकिन युवक नहीं मिला।

इसके बाद एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया, बुधवार की सुबह युवक का शव गोताखोरों को मिल गया युवक का नाम हरीश सविता था नहाते समय युवक गड्ढे में डूब गया पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

PunjabKesariअभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है, हरीश मुरैना का रहने वाला था और महाराजपुरा इलाके में विक्रमपुर पहाड़ी के पास रहकर मजदूरी करता था, सोमवार को अपने दोस्तों के साथ पानी में नहाने गया था और अचानक गायब हो गया था।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!