MP News: घर से भागा नाबालिग प्रेमी जोड़ा, परिजन ढूंढने पहुंचे तो दोनों ने पिया जहर, हुई मौत

Edited By Himansh sharma, Updated: 01 Aug, 2024 11:42 AM

boyfriend and girlfriend committed suicide in khargone

खरगोन जिले में आने वाले भगवानपुरा क्षेत्र से एक नाबालिग प्रेमी जोड़ा घर से भाग गया

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में आने वाले भगवानपुरा क्षेत्र से एक नाबालिग प्रेमी जोड़ा घर से भाग गया जब परिजन दोनों को ढूंढने निकले तो दोनों ने जहर पीकर अपनी जान दे दी है। 16 साल की लड़की और 17 साल का लड़का 8 दिन पहले अपने घर से लापता हो गए थे। लड़की के लापता होने पर गांव वाले गुस्से में भी थे और जगह-जगह लड़की को ढूंढा जा रहा था। ग्रामीणों को जानकारी मिली कि जनपद पंचायत झरनिया के ग्राम आमडी से 17 साल का लड़का भी लापता है। 

लड़की के परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास के गांव में तलाश किया बुधवार को ग्रामीणों को पता चला कि बगदरा में लड़का और लड़की दोनों मिल गए हैं और दोनों ने कीटनाशक पी लिया था। लड़के की मौके पर ही मौत हो गई लड़की को अस्पताल ले जाया गया यहां पर लड़की की भी मौत हो गई जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए दोनों के शव को लाया गया। 


यहां पर लड़की और लड़के पक्ष के परिजन और ग्रामीण आमने-सामने हो गए दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला अस्पताल में दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति भी बन गई थी और कहा सुनी हो गई, इस दौरान पुलिस भी वहां पहुंच गई पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!