देवर ने मूक बधिर भाभी की लूटी आबरू, पीड़िता साइन लैंग्वेज से बयां की दरिंदगी की कहानी

Edited By meena, Updated: 15 Mar, 2023 06:52 PM

brother in law looted deaf mute sister in law

देश की सबसे क्लीन सिटी इंदौर रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना से फिर दागदार हो गई

इंदौर (सचिन बहरानी): देश की सबसे क्लीन सिटी इंदौर रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना से फिर दागदार हो गई। इसमें देवर ने अपनी ही भाभी की आबरू लूट ली। ऐसा उसने एक नहीं दो बार किया। मूकबधिर भाभी ने साइन लैंग्वेज में अपने साथ हुई दरिंदगी की कहानी बयां की।

PunjabKesari

दरअसल, द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाली मूकबधिर पीड़िता की शादी वर्ष 2022 में आष्टा निवासी एक मूकबधिर युवक से हुई थी। पीड़िता जब गर्भवती हुई तो ससुराल वालों ने उसका गर्भपात करवा दिया। इसी बीच घर में अकेली पाकर देवर ने अपनी भाभी को हवस का शिकार बना डाला। मूकबधिर होने के चलते पीड़िता कुछ बता नहीं सकी। जब वह अपने मायके आई तो परिजनों को बताया जिसके बाद वह उसे लेकर द्वारकापुरी थाने पहुंची। पुलिस ने साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट की मदद ली जिससे पता चला कि पीड़िता के ससुराल वालों ने दो बार उसका गर्भपात करवाया और देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया।

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!