Breaking

जादू टोने के शक में नृशंस हत्या...आरोपी बोला- मेरी पत्नी, बहन और भैंस की मौत इसकी वजह से हुई इसलिए कुल्हाड़ी से मार डाला

Edited By meena, Updated: 08 Jan, 2025 08:32 PM

brutal murder on suspicion of witchcraft in betul

बैतूल जिले की चिचोली पुलिस ने 52 वर्षीय व्यक्ति के अंधे कत्ल का खुलासा किया है...

बैतूल (राम किशोर पवार) : बैतूल जिले की चिचोली पुलिस ने 52 वर्षीय व्यक्ति के अंधे कत्ल का खुलासा किया है। जहां जादू टोके के शक में शख्स की कुल्हाड़ी मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले की जांच की और हत्या के आरोप में 35 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की है। आरोपी को 08.01.2025 बुधवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

जानकारी के मुताबिक, आलमपुर में 22.12.2024 को बलराम वरकड़े (उम्र 52 वर्ष) का खून से लथपथ शव लालमन वरकड़े के खेत में पाया गया था। मृतक के गले और चेहरे पर धारदार हथियार से गंभीर चोटें थीं। प्रारंभिक जांच में यह हत्या प्रतीत हुई। घटना की सूचना मिलते ही थाना चिचोली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल एन. झारिया के निर्देशन में विशेष जांच टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की गई। साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर, आरोपी राधेश्याम पिता लालमन वरकड़े (उम्र 35 वर्ष), निवासी पटेल ढाना, ग्राम आलमपुर को संदेह के घेरे में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे मृतक बलराम पर जादू टोने का शक था। आरोपी के अनुसार, उसकी बहन की मृत्यु, पत्नी की बीमारी और भैंस की मौत के पीछे बलराम के जादू टोने को कारण माना जा रहा था।

घटना से कुछ दिन पहले बलराम और आरोपी के बीच विवाद हुआ था, जिसमें बलराम ने आरोपी को धमकी दी थी। इसी रंजिश के कारण, दिनांक 20.12.2024 की रात, आरोपी ने बलराम को खेत में अकेला पाकर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी राधेश्याम को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की गई। आरोपी को कोर्ट में पेश किया।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!