बुरहानपुर पुलिस ने 12 अवैध पिस्टल के साथ एक आरोपी को पकड़ा ,पूछताछ में उगले कई राज...

Edited By Himansh sharma, Updated: 05 Apr, 2024 11:37 AM

burhanpur police caught one accused with 12 illegal pistols

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

बुरहानपुर। (नितिन इंगले): मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबीर से मिली सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांगरी गांव में सुनील नाम के एक व्यक्ति को पकड़ा है। सुनील के पास से पुलिस को दो अवैध पिस्टल मिली थी। जिसके बाद पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। आरोपी ने पुलिस को जमीन में गड़ी हुई पिस्टलों के बारे में जानकारी दी। आरोपी ने बताया कि सिकलीगर कमल ने उसे अवैध पिस्टल दी थी। 

PunjabKesari

इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस पचौरी गांव पहुंची और यहां अवैध हथियार की फैक्ट्री पुलिस को मिली है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि पचौरी गांव अवैध हथियारों का गढ़ है और यहां से 10 पिस्टल जब्त की गई हैं। आरोपी मास्टरमाइंड कमल अभी फरार है अवैध पिस्टल की कीमत करीब 1 लाख 25 हजार है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। कार्रवाई में शामिल पुलिस कर्मियों को इनाम भी दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!