मोहर्रम से पहले बुरहानपुर पुलिस का सुरक्षा कवच मजबूत, 120 कोटवारों को SPO प्रशिक्षण

Edited By meena, Updated: 18 Jun, 2026 01:37 PM

burhanpur police strengthen security shield ahead of muharram 120 kotwars under

आगामी मोहर्रम सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुरहानपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा...

बुरहानपुर (राजू सिंह) : आगामी मोहर्रम सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुरहानपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी.बी. प्रदीप शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में जिले के 120 कोटवारों को रेणुका पुलिस लाइन में विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद इन कोटवारों को विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में विधिवत अधिकार प्राप्त होंगे, जिससे वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस बल का सहयोग कर सकेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन रक्षित निरीक्षक सुनील दीक्षित द्वारा किया जा रहा है।

प्रशिक्षण के दौरान कोटवारों को भीड़ नियंत्रण, कानून-व्यवस्था प्रबंधन, सूचना संकलन, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस सहायता तथा जनसंपर्क से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। साथ ही उन्हें त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद या कानून-व्यवस्था संबंधी स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस तक पहुंचाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षित कोटवार पुलिस बल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में शांति बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएंगे।

बुरहानपुर पुलिस का यह प्रयास सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। प्रशिक्षित कोटवारों के सहयोग से आगामी त्योहारों के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में बड़ी मदद मिलेगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!