नशे में धुत शख्स ने गाय की बछिया को बेल्ट से पीट-पीटकर मार डाला, थाने में जोरदार हंगामा

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 15 Feb, 2026 01:15 PM

calf beaten to death in guna drunk man accused

मध्यप्रदेश के गुना जिले के आरोन क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और आक्रोशित कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति पर शराब के नशे में गाय की बछिया को बेल्ट से पीट-पीटकर मार डालने का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।

आरोन (गौरव शर्मा): मध्यप्रदेश के गुना जिले के आरोन क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और आक्रोशित कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति पर शराब के नशे में गाय की बछिया को बेल्ट से पीट-पीटकर मार डालने का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी सोनू शर्मा ने कथित तौर पर नशे की हालत में बछिया के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल और गौसेवकों के कार्यकर्ता देर रात आरोन थाने पहुंचे और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया।

गौसेवक हरिसिंह राजपूत ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह पशु क्रूरता का गंभीर मामला है और पुलिस को शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपी को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो गौसेवक और बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने के सामने धरना-प्रदर्शन करेंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है। घटना ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और पशु सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!