Edited By Himansh sharma, Updated: 23 Jul, 2025 09:32 PM

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिया विवाद में बड़ी कार्रवाई की है।
भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिया विवाद में बड़ी कार्रवाई की है। दो आईएएस अधिकारियों को हटा दिया गया है। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय की ओर से आदेश भी जारी हो गए हैं।
IAS अधिकारी डॉ. नवनीत मोहन कोठारी और उमा महेश्वरी को हटाया
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश के बाद मुख्य सचिव अनुराग जैन ने पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव, पर्यावरण आयुक्त तथा महानिदेशक, एप्को (अतिरिक्त प्रभार) डॉ. नवनीत मोहन कोठारी और आईएएस अधिकारी उमा महेश्वरी को उनके पदों से हटा दिया है। डॉ. नवनीत मोहन कोठारी को राज्यपाल का प्रमुख सचिव बनाया गया है।

यह है पूरा मामला
आपको बता दें कि पिछले दिनों स्टेट एनवायरनमेंट इम्पैक्ट असेसमेंट अथॉरिटी (सिया) के चेयरमैन शिवनारायण चौहान (पूर्व आईएएस) के केबिन में पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव डॉ नवनीत कोठारी ने ताला लगवा दिया था। कहा गया था कि, डॉक्टर कोठारी ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि शिवनारायण चौहान ने मुख्य सचिव से उनकी शिकायत कर दी थी। मामला इतना बढ़ गया था कि सिया चेयरमैन ने प्रमुख सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश तक कर दी थी। यह विवाद उस समय हुआ जब मुख्यमंत्री दुबई और स्पेन की यात्रा पर थे। लौटकर आते ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बड़ी कार्रवाई की है।