मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उठाई कावड़, बोले- कावड़ यात्रियों के प्रबंधन में हर संभव मदद करेगी सरकार

Edited By meena, Updated: 11 Jul, 2025 01:31 PM

chief minister mohan yadav picked up the kavad

सावन के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही कावड़ यात्रा भी शुरु हो चुकी है...

उज्जैन (विशाल सिंह) : सावन के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही कावड़ यात्रा भी शुरु हो चुकी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव भी आज उज्जैन के त्रिवेणी संगम पर कावड़ यात्रियों के बीच पहुंचे। मुख्यमंत्री ने स्वयं कावड़ का पूजन किया और महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी महाराज के साथ कुछ दूरी तक कावड़ लेकर यात्रा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कावड़ यात्रियों को आश्वासन दिया कि सरकार उनके हर कदम पर साथ खड़ी है।

PunjabKesari

डॉ. यादव ने कहा कि कावड़ यात्रा आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है और इसे सुविधाजनक और सुरक्षित बनाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने मंच से घोषणा की कि प्रदेश के किसी भी कोने से आने वाले कावड़ यात्रियों को उनकी यात्रा के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा सम्पूर्ण व्यवस्थाएं की जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि रास्ते में आश्रय, जल, चिकित्सा और सुरक्षा जैसी सभी व्यवस्थाओं में सरकार मदद करेगी।

PunjabKesari

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ तपन भौमिक, महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी महाराज और समर्पण यात्रा से जुड़े हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने मंच पर महाराज का सम्मान भी किया। कावड़ यात्रा में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव इंदौर के लिए रवाना हो गए।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!