मुख्यमंत्री मोहन यादव के ससुर का निधन, रीवा में किया जाएगा अंतिम संस्कार

Edited By meena, Updated: 16 Jul, 2025 01:09 PM

chief minister mohan yadav s father in law passes away

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के ससुर ब्रह्मादीन यादव का बुधवार को निधन हो गया...

रीवा (गोविंद सिंह) : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के ससुर ब्रह्मादीन यादव का बुधवार को निधन हो गया। ब्रह्मादीन यादव लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उन्होंने सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश में 98 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। सुल्तानपुर से उनका पार्थिव शरीर रीवा लाया जा रहा है। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

PunjabKesari

ब्रह्मादीन यादव अपने सबसे छोटे बेटे विवेकानंद यादव के साथ सुल्तानपुर स्थित आवास में रहते थे। उन्हें लंबे समय से पेट संबंधित बीमारी थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।ब्रह्मादीन यादव अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। उनके तीन बेटे हैं और एक बेटी है। बेटे रामानंद यादव, सदानंद यादव, और विवेकानंद यादव और इकलौती बेटी सीमा यादव जिसका विवाह 1994 में वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ उज्जैन में हुआ था।

PunjabKesari

ब्रह्मादीन यादव रीवा के मॉडल स्कूल में शिक्षक थे। जो 1987 में प्रिंसिपल पद से रिटायर हो गए थे। इसके बाद वह अपने छोटे बेटे विवेकानंद यादव के साथ रहने सुल्तानपुर चले गए थे। ब्रह्मादीन यादव शुरुआत से ही संघ से जुड़े रहे विद्यार्थी जीवन में कई आंदोलन में शामिल हुए थे।

PunjabKesari

लंबे समय से बीमार होने के बाद उनकी इकलौती बेटी सीमा यादव उनसे मिलने के लिए कुछ दिन पहले ही सुल्तानपुर गई हुई थी। कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव रीवा स्थित आवास पर पहुंचे थे और उन्होंने अपने ससुर के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार रीवा में किया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!