सीएम डॉ. यादव ने की राज्यपाल पटेल से मुलाकात, कहा- जनकल्याणकारी कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रही सरकार

Edited By Vandana Khosla, Updated: 11 Aug, 2026 02:32 PM

cm dr yadav met governor patel stated that the government

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 11 अगस्त को राज्यपाल मंगूभाई पटेल से लोकभवन में मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद सीएम डॉ. यादव ने मीडिया से चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सभी क्षेत्रों में तेज...

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 11 अगस्त को राज्यपाल मंगूभाई पटेल से लोकभवन में मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद सीएम डॉ. यादव ने मीडिया से चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सभी क्षेत्रों में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। आज दुनिया भारत की ओर बड़े आशान्वित भाव से देखती है। मध्यप्रदेश सरकार, प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत@2047 के संकल्प को पूरा करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर विकास परक और जनकल्याणकारी कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रही है।

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने मीडिया को बताया कि राज्यपाल पटेल से चर्चा के दौरान उन्हें अवगत कराया की राज्य सरकार ने सभी शासकीय विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। पिछले दिनों प्रदेश के सभी पात्र अधिकारी और कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ भी मिला है। यह प्रमोशन प्रक्रिया लंबे समय से अटकी हुई थी और हमारे अधिकारी-कर्मचारी दशकों से पदोन्नति प्रक्रिया शुरू होने के इंतजार में थे।

कम वर्षा पर भी हुई चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्यपाल पटेल को  आगामी राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रदेश स्तर पर जारी व्यापक तैयारियों से अवगत कराया। प्रदेश में इंदौर-उज्जैन और भोपाल-सीहोर मेट्रोपोलिटन सिटी बनाए जाने, विधानसभा के वर्षाकालीन सत्र में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) सहित कई विधेयकों को पारित करने, अलनीनो प्रभाव के कारण राज्य में अब तक 15 प्रतिशत कम बारिश की स्थिति और अन्य विकासपरक कार्यों पर भी चर्चा  हुई। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव  ने बताया कि राज्यपाल पटेल को प्रदेश में जारी हर घर तिरंगा अभियान और विभिन्न विकास कार्यों की भी जानकारी दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!