Edited By Himansh sharma, Updated: 30 Oct, 2026 12:52 PM

केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी काशीबाई के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
रायपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी काशीबाई के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संदेश जारी कर दिवंगत काशीबाई को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मां का स्नेह और आशीर्वाद जीवन का सबसे बड़ा संबल होता है। उनका जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री ने इस दुःख की घड़ी में शिवराज सिंह चौहान एवं उनके समस्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि बाबा महाकाल दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।