CM मोहन का लाडली बहनों को बड़ी सौगात, रक्षाबंधन पर खाते में आएगी इतनी राशि

Edited By meena, Updated: 23 Jul, 2024 04:28 PM

cm mohan s big gift to his beloved sisters

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाडली बहनों को रक्षाबंधन पर एक बड़ी सौगात दी है...

भोपाल (विनीत पाठक) : मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाडली बहनों को रक्षाबंधन पर एक बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने सावन माह में प्रत्येक लाडली बहनों के खाते में 250 रुपए ट्रांसफर करने की घोषणा की है। मंत्रालय में हुई एक बैठक में उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर जनप्रतिनिधि लाडली बहनों से राखी बंधवाएंगे और बहनों को आने वाली 1 तारीख को 250 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।

कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सावन महिना का विशेष महत्व है। सावन महिना में प्रत्येक लाडली बहन के खाते में आने वाली एक तारीख को ढाई सौ रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।

बता दें कि लाडली बहनों को मिलने वाले 1250 रुपए के साथ 250 रुपए ज्यादा भेजे जाएंगे। अब लाडली बहनों को सावन के महीने में 15 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जनप्रतिनिधियों से रक्षाबंधन के पर्व पर सावन माह में अपने-अपने क्षेत्र की बहनों से राखी बंधवाने का आह्वान भी किया। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना का लाभ लेने वाली बहनों की सख्या लगभग 1.29 करोड़ से अधिक है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!