CM मोहन बोले- कांग्रेस ने देश को दुराचार में डाला, कभी संतों का सम्मान नहीं किया

Edited By meena, Updated: 06 Apr, 2024 03:05 PM

cm mohan said congress has put the country into mischief

भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस समारोह प्रदेश कार्यालय में मनाया गया...

भोपाल( विनीत पाठक): भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस समारोह प्रदेश कार्यालय में मनाया गया। यहां मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर निशाना साधा। डॉ मोहन यादव ने कहा कि हार से डर से दिग्विजय सिंह पैदल घूम रहे हैं। वहीं कमलनाथ ने तो मैदान ही छोड़ दिया है।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने देश को दुराचार में डाल दिया था, जबकि भारतीय जनता पार्टी जन कल्याणकारी काम कर रही है। डॉ मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने संतों का कभी सम्मान नहीं किया, जबकि भाजपा ने संतों को राज्यसभा भेजा है। सी एम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया आज भारत की तरफ देख रही है। नरेंद्र मोदी की सरकार महिलाओं, युवाओं, किसानों आदिवासियों, दलितों और समाज के शोषित पीड़ित वर्ग के उत्थान में लगातार काम कर रही है। सी एम डॉ मोहन यादव ने कहा कि आज हम चुनावों की चौखट पर खड़े हैं और हमें प्रधानमंत्री मोदी के कामों को घर घर तक पहुंचाना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!