CM मोहन ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं, कहा- भगवान सूर्यदेव आपको आरोग्यता और समृद्धि प्रदान करें

Edited By meena, Updated: 14 Jan, 2025 01:30 PM

cm mohan wished the people of the state on makar sankranti

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नागरिकों को सूर्य की उपासना के पर्व मकर संक्रांति की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं...

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नागरिकों को सूर्य की उपासना के पर्व मकर संक्रांति की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। डॉ यादव ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है, ‘‘सूर्योपासना के पावन पर्व मकर संक्रांति की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रकृति पूजन का यह पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उल्लास लेकर आए, भगवान सूर्यदेव आपको आरोग्यता और समृद्धि प्रदान करें, यही कामना करता हूं।''

सूर्योपासन के पावन पर्व मकर संक्रांति की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

प्रकृति पूजन का यह पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उल्लास लेकर आए, भगवान सूर्यदेव आपको आरोग्यता और समृद्धि प्रदान करें, यही कामना करता हूँ।#मकर_संक्रांति#MakarSankranti2025 pic.twitter.com/DWd7pfyFkJ

— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 14, 2025

उन्होंने आगे लिखा कि ‘‘माघ बिहू, भोगी, उत्तरायण और पोंगल पर्व भारत की अमूल्य सांस्कृतिक विविधता के प्रतीक हैं। लोक संस्कृति से जुड़े इन सभी शुभ पर्वों की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ये त्योहार समाज में खुशियों का संचार करें, सभी नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य एवं कल्याण की कामना है।'' राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों और विभिन्न राजनेताओं ने भी नागरिकों को मकर संक्रांति और अन्य पर्वों की शुभकामनाएं दी हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!