महादेव सट्टा ऐप: सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी पर CM ने थपथपाई CBI की पीठ, कहा- अभी बड़े खुलासे होना बाकी

Edited By meena, Updated: 02 Nov, 2026 12:19 PM

cm pats cbi on the back over saurabh chandrakar s arrest

मुख्यमंत्री साय ने महादेव सट्टा ऐप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तार को एक बड़ी सफलता बताया। रायपुर एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह मीडिया...

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह) : मुख्यमंत्री साय ने महादेव सट्टा ऐप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तार को एक बड़ी सफलता बताया। रायपुर एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) लगातार प्रयास कर रही थी। सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद मामले में जल्द कई बड़े खुलासे होंगे। इसके लिए CBI और सभी केंद्रीय एजेंसियों बधाई की पात्र हैं।

सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के अनुरोध पर सीबीआई ने महादेव ऑनलाइन बुक से जुड़े मामलों की जांच शुरू की थी। जांच में सामने आया कि महादेव ऑनलाइन बुक देश के सबसे बड़े अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क में से एक था, जिसे भारत के बाहर से संचालित किया जाता था। यह नेटवर्क क्रिकेट, फुटबॉल, ताश के खेल और अन्य आयोजनों पर अवैध सट्टेबाजी कराता था। इसके लिए देशभर में फ्रेंचाइजी-आधारित "पैनल" और "ब्रांच" का नेटवर्क बनाया गया था, जो लोगों को जोड़ने और उनसे पैसे लेने का काम करता था

जांच में यह भी पता चला कि अवैध सट्टेबाजी से होने वाली कमाई को बड़ी संख्या में फर्जी बैंक खातों के जरिए घुमाया जाता था। कई स्तरों के लेनदेन के बाद इस रकम को हवाला के माध्यम से विदेश भेजा जाता था। सीबीआई के अनुसार, इस अवैध कमाई का एक हिस्सा कुछ सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को संरक्षण राशि के रूप में भी दिया जाता था, ताकि सिंडिकेट बिना किसी रुकावट के अपना कारोबार चला सके।

सौरभ चंद्राकर के खिलाफ जारी रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर रॉयल ओमान पुलिस ने उसे ढूंढकर हिरासत में लिया था। इसके बाद सीबीआई और ईडी ने उसके खिलाफ जुटाए गए सबूतों के साथ ओमान सरकार को औपचारिक प्रत्यर्पण प्रस्ताव भेजा।

सीबीआई ने सौरभ चंद्राकर को ओमान से गिरफ्तार किया था। 1 नवंबर 2026 को जारी जानकारी के मुताबिक, सौरभ चंद्राकर के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। इसके आधार पर ओमान पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। इसके बाद अन्य औपचारकिताएं निभाने के बाद CBI की टीम मस्कट पहुंची और सौरभ चंद्राकर भारत लेकर आई।

CBI के मुताबिक, भारत पहुंचने के बाद सौरभ चंद्राकर की मेडिकल जांच कराई गई। इसके बाद ट्रांजिट रिमांड हासिल कर उसे आज रायपुर लाया जाएगा और फिर 2 नवंबर को रायपुर की विशेष CBI अदालत में पेश किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!