CM साय हैदराबाद में आयोजित सीजी इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में हुए शामिल, विभिन्न उद्योग समूहों और निवेशकों से करेंगे संवाद

Edited By Vandana Khosla, Updated: 12 Jun, 2026 01:13 PM

cm sai attends the  cg investor connect  event in hyderabad will

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को देश के प्रमुख निवेश गंतव्यों में शामिल करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित होने वाले "छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट" कार्यक्रम में भाग लेकर...

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को देश के प्रमुख निवेश गंतव्यों में शामिल करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित होने वाले "छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट" कार्यक्रम में भाग लेकर विभिन्न उद्योग समूहों और निवेशकों से संवाद करेंगे। इस दौरान राज्य में निवेश की संभावनाओं और औद्योगिक विकास के अवसरों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

राज्य सरकार द्वारा लागू की गई नई औद्योगिक नीति और निवेशक-अनुकूल फैसलों के कारण छत्तीसगढ़ में निवेश का माहौल पहले की तुलना में अधिक सरल, पारदर्शी और अनुकूल बना है। उद्योगों की स्थापना से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाया गया है, जिससे निवेशकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।

छत्तीसगढ़ में उद्योग, अधोसंरचना, ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), खाद्य प्रसंस्करण तथा खनिज आधारित उद्योगों के क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। राज्य सरकार इन क्षेत्रों में बड़े निवेश को आकर्षित करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री साय की निवेश प्रोत्साहन पहल के चलते राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के बीच छत्तीसगढ़ के प्रति आकर्षण बढ़ा है। इसका परिणाम यह है कि नई औद्योगिक नीति लागू होने के बाद राज्य को अब तक 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि हैदराबाद में आयोजित होने वाला यह निवेशक संवाद कार्यक्रम अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, जापान और दक्षिण कोरिया में सफलतापूर्वक आयोजित निवेशक बैठकों की श्रृंखला का हिस्सा है। सरकार को उम्मीद है कि इस पहल से राज्य में नए निवेश, रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को और गति मिलेगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!