Edited By meena, Updated: 15 May, 2025 04:30 PM
कर्रेगुट्टा पर निर्णायक लड़ाई के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गलगम पहुंचे हैं...
बीजापुर : कर्रेगुट्टा पर निर्णायक लड़ाई के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गलगम पहुंचे हैं। गलगम हैलीपैड पर सीएम साय का जिला और पुलिस प्रशासन के अलावा सीआरपीएफ के अफसरों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। बड़े नक्सल आपरेशन की कामयाबी के बाद जवानों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री साय ने जवानों और अफसरों का हौसला बढ़ा और उनके बीच लंबी बातचीत भी की गलगम में मुख्यमंत्री साय के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह उपस्थित रहे।