CM ने प्रदेश के 79 हजार से अधिक श्रमिकों के खातों में ट्रासंफर किए करोड़ों रुपये, खिल गए चेहरे

Edited By Desh Raj, Updated: 29 Mar, 2026 12:58 AM

cm sai transfers 27 15 crore to accounts of over 79 000 workers

छत्तीसगढ़ की साय सरकार प्रदेश की ई रिक्शा चालक महिलाओं और श्रमिकों को बड़ी सौगात दी है।  सीएम साय ने जशपुर जिला मुख्यालय से श्रमिक सम्मेलन के अंतर्गत राज्य की 12 विभिन्न श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के तहत 79,340 निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिजनों को...

(जशपुर): छत्तीसगढ़ की साय सरकार प्रदेश की ई रिक्शा चालक महिलाओं और श्रमिकों को बड़ी सौगात दी है।  सीएम साय ने जशपुर जिला मुख्यालय से श्रमिक सम्मेलन के अंतर्गत राज्य की 12 विभिन्न श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के तहत 79,340 निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिजनों को 27.15 करोड़ रुपए की राशि सिंगल क्लिक के जरिए ट्रांसफर की। ये राशि  डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंची  है।

सौगातों की झड़ी

इस कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना के अंतर्गत 14 हितग्राहियों को 14 लाख 32 हजार रुपए, मिनीमाता महतारी जतन योजना के अंतर्गत 1960 श्रमिकों को 3 करोड़ 92 लाख रुपए, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना के तहत 297 श्रमिकों को 44 लाख 55 हजार रुपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के अंतर्गत 20 हितग्राहियों को 20 लाख रुपए, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत 325 श्रमिकों के बच्चों को 38 लाख 88 हजार 374 रुपए ट्रांसफर भी किए।

बेहद फायदेमंद है दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना

गौरतलब है कि साय सरकार ने राज्य में ई रिक्शा चलाने वाली दीदीयों के लिए दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत महिला निर्माण श्रमिकों को आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए ई-रिक्शा खरीदने हेतु 1 लाख (जिसे अब 1.5 लाख करने का प्रावधान है) की सब्सिडी प्रदान करती है। यह योजना छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के तहत पंजीकृत महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर देती है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रुप से मजबूत बनाती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!