पत्नी साधना संग CM शिवराज सिंह पहुंचे विदिशा, बाढ़ वाले गणेश मंदिर में की पूजा अर्चना

Edited By meena, Updated: 26 Sep, 2023 05:54 PM

cm shivraj singh reached vidisha with wife sadhna

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ विदिशा पहुंचे।

विदिशा (अमित रैकवार): मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ विदिशा पहुंचे। विदिशा में बाढ़ वाले गणेश मंदिर पर चल रहे गणेश उत्सव में सम्मिलित होने के बाद भगवान गणेश की सपत्नीक पूजा अर्चना की। पूजन अर्चना के बाद मंदिर में चल रहे यज्ञ की पूर्णाहुति में सपत्नीक आहुति दी।

PunjabKesari

इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंदिर के ऊपर चढ़कर खुद अपने हाथों से कलश स्थापित करने के बाद झंडा चढ़ाया। मुख्यमंत्री द्वारा पत्नी साधना के साथ भजन भी गाए। इस दौरान गणेश मंदिर पर चल रहे भंडारे में अपने हाथों से प्रसादी का वितरित भी किया।

PunjabKesari

गौरतलब है कि पिछले डेढ़ दशक से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा के बाढ़ वाले गणेश मंदिर में आ रहे हैं। सीएम के अलावा प्रदेश के कई अन्य जगहों के विधायक भाजपा के पदाधिकारी विदिशा जिले के कई अन्य विधायक भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!