नीट परीक्षा और नर्सिंग घोटाले को लेकर यूथ कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Edited By meena, Updated: 07 Aug, 2024 08:14 PM

congress gheraoed the collectorate over the nursing scam

मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस ने आज पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के नेतृत्व में जंगी सभा करते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया...

छतरपुर ( राजेश चौरसिया) : मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस ने आज पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के नेतृत्व में जंगी सभा करते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा शासनकाल में नीट घोटाला के साथ-साथ नर्सिंग घोटाला जुड़ गया है। इस जंगी प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ प्रदेशाध्यक्ष युवक कांग्रेस नितेन्द्र यादव एवं युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी श्रीनिवास विशेष रूप से शामिल हुए।

PunjabKesari

शहर के व्यस्ततम चौराहा छत्रसाल चौक में युवक कांग्रेस की ओर से कलेक्ट्रेट के घेराव के तहत एक सभा का आयोजन किया गया। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी श्रीनिवास ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी चरम पर है, प्रदेश में नर्सिंग घोटाला किया गया। नीट परीक्षा में भी व्यापक खामिया हैं। उन्होंने छतरपुर स्टेडियम को तुरंत खोले जाने की मांग रखी। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश में माफियाओं की सरकार है। शिक्षा के बुरे हालात हैं, स्वास्थ्य सुविधाओं में कमी है, किसानों की स्थिति खराब है, जनता भाजपा के झूठे वादों से परेशान हो चुकी है।

उधर युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नितेन्द्र यादव ने भी भाजपा सरकार को खरी-खोटी सुनाई। छत्रसाल चौक में एकत्र होने के बाद युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां अंदर घुसने का प्रयास किया लेकिन अंदर नहीं पहुंच पाए। सांकेतिक रूप से कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया।

PunjabKesari

इस मौके पर बड़ामलहरा विधायक रामसिया भारती, शेषनारायण ओझा, पूर्व विधायक नीरज दीक्षित, पूर्व विधायक नातीराजा, जिलाध्यक्ष महाप्रसाद पटेल, किरण अहिरवार, लोकेन्द्र वर्मा, अनीस खान, निधि चतुर्वेदी सहित अन्य नेताओं ने सभा को संबोधित किया।

●जगह-जगह प्रदर्शनकारियों को रोकने के हुए प्रयास..

कलेक्ट्रेट का घेराव करने की ठान चुके युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट पहुंचने के पहले कई जगह रास्ता बंद कर रोकने का प्रयास किया गया। सबसे पहले कांग्रेस कार्यालय के सामने एवं बगल में बेरीकेट्स लगाए गए।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!