कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन होंगे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल, राहुल गांधी के साथ महू में मनाएंगे सविधान दिवस

Edited By meena, Updated: 24 Nov, 2022 12:22 PM

congress president mallikarjuna will be involved in bharat jodo yatra

मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं।  भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे। वे 26 नवंबर की शाम 5.30 बजे इंदौर पहुंचेंगे।

इंदौर(गौरव कंछल): मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे। वे 26 नवंबर की शाम 5.30 बजे इंदौर पहुंचेंगे। इंदौर से महू पहुंचकर राहुल गांधी के साथ सविधान दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के राहुल गांधी के साथ सविधान दिवस के मौके पर बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी के साथ महू में सभा में शामिल होंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे इंदौर में रात्रि विश्राम करेंगे। दूसरे दिन मलिकार्जुन खडगे विशेष विमान से गुजरात के वडोदरा के लिए रवाना होंगे।

ये है पूरा कार्यक्रम

नव निर्वचित अध्यक्ष व राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष मलिकार्जुन खरगे 26 नंबर को शाम 5:30 नई दिल्ली से विमान द्वारा  देवी अहिल्या बाई होल्कर विमानतल इंदौर पर आएंगे। जानकारी देते हुए इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल एवं प्रवक्ता अमित चौरसिया ने बताया कि आजाद भारत के इतिहास में 26 नवंबर की खास अहमियत है। यही वह दिन है, जब गुलामी की जंजीरों से आजाद होकर अपने स्वतंत्र अस्तित्व को आकार देने का प्रयास कर रहे राष्ट्र ने संविधान को अंगीकार किया था। भारतीय संविधान में जो भी अधिकार हमें मिले हुए हैं जिनके आधार पर देश की सरकार और राजनीतिक सिद्धांत, प्रक्रियाएं, अधिकार, दिशा निर्देश, प्रतिबंध और कर्तव्य आदि तय होते हैं। उन्हें डॉ. भीमराव आंबेडकर ने ही लिखा था। आबंडेकर द्वारा लिखे गए संविधान में देश को संप्रभु, धर्मनिरपेक्ष, समाजवादी, लोकतांत्रिक गणतंत्र घोषित करता है और अपने नागरिकों के लिए समानता, स्वतंत्रता और न्याय दिलाता है। इसके निर्माता और देश के प्रथम कानून मंत्री डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि  देने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे 26 नवंबर को नई दिल्ली से शाम 4 बजे विशेष विमान से शाम 5:30 इंदौर आयेंगे जहां से वह बाय रोड  6:25 के लग भग महू पहुचेंगे। 
महू में संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित कर 6:40 पर भीम जन्म भूमि पर कुछ देर रुकेंगे जहा से वह शाम 6:45 पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करने और समाज में संविधान के महत्व का प्रसार करने के उद्देश्य से आयोजित ड्रीम लैंड चौराहा महू पर जन सभा में भाग लेंगे तत्पश्चात इंदौर में रात्रि विश्राम कर 27 नवंबर को दोपहर 12:15 बजे विशेष विमान से गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार हेतु वडोदरा की और प्रस्थान करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!