अब कर्जमाफी का सबूत शिवराज को देगी कांग्रेस

Edited By suman, Updated: 06 May, 2019 12:23 PM

congress to hand over list of debt waiver farmers to shivraj

कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रदेश में 21 लाख कर्जमाफी वाले किसानों की प्रमाणित सूची सौंपेगा। मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी की अगुवाई में जाने वाला ये प्रतिनिधिमंडल सूची सौंपकर...

भोपाल: कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रदेश में 21 लाख कर्जमाफी वाले किसानों की प्रमाणित सूची सौंपेगा। मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी की अगुवाई में जाने वाला ये प्रतिनिधिमंडल सूची सौंपकर शिवराज चौहान से आग्रह करेगा कि, कर्ज माफी का प्रमाण मिलने के बाद अब उनकी पार्टी जनता के बीच असत्य जानकारी ना दें।
 

Image result for शिवराज

 

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की मीडिया प्रभारी शोभा ओझा व मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि, 'जय जवान जय किसान ऋण माफी योजना' के तहत कुल 55 लाख किसानों के 2 लाख रुपए तक के कर्ज माफ होना है। आचार संहिता लगने के पूर्व करीब 21 लाख किसानों के कर्ज माफ हो चुके हैं। उन्हें कर्ज़ माफी के प्रमाण पत्र भी दिए जा चुके हैं। आचार संहिता के बाद शेष बचे किसानों के भी अपने वचन पत्र के वादे के मुताबिक कांग्रेस सरकार कर्ज माफ करेगी। उन्होंने बताया कि चौहान को कर्जमाफी वाले किसानों के नाम, पते, कर्ज माफ की गई राशि, बैंक का नाम, दिनांक और उनके मोबाइल नंबर वाली प्रमाणित सूची सौंपी जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!