कांग्रेस को झटके पर झटका! जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी से नाराज नेताओं का फूटा गुस्सा, सौंपे इस्तीफे

Edited By meena, Updated: 17 Mar, 2026 05:32 PM

resignations of mandal presidents in chhattisgarh congress

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में एक बार फिर अंदरुनी खींचतान देखने को मिली। यहां जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी से नाराज पदाधिकारियों के इस्तीफे के बाद एक बार फिर नेताओं में असंतोष देखने को मिला है...

रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में एक बार फिर अंदरुनी खींचतान देखने को मिली। यहां जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी से नाराज पदाधिकारियों के इस्तीफे के बाद एक बार फिर नेताओं में असंतोष देखने को मिला है। इसी के चलते अब दो और मंडल अध्यक्षों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

जानकारी के मुताबिक कन्दरी मंडल अध्यक्ष लालसाय मिंज ने दीपक बैज को भेजे पत्र में गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान जिलाध्यक्ष ने अपनी नई कार्यकारिणी में ऐसे लोगों को अहम जिम्मेदारी दी है, जिन्होंने लोकसभा, विधानसभा और स्थानीय चुनावों के दौरान पार्टी का विरोध करते हुए भाजपा का साथ दिया था। इससे संगठन के भीतर चल रही अंदरूनी कलह सरेआम हो गई है।

PunjabKesari

इसी तरह इदरी कला मंडल की अध्यक्ष असमीता टोप्पो ने भी प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा भेजते हुए संगठन में की गई नियुक्तियों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने भी आरोप लगाया कि नई कार्यकारिणी में ऐसे लोगों को शामिल किया गया है, जिनकी निष्ठा पार्टी के प्रति संदिग्ध रही है।

लगातार हो रहे इस्तीफों से साफ है कि जिला कांग्रेस के भीतर अंदरूनी कलह गहराती जा रही है। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रदेश नेतृत्व इस बढ़ते असंतोष को कैसे संभालता है और संगठन को एकजुट रखने के लिए क्या कदम उठाता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!