गौशाला संचालक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, गायों की देखभाल करने वाले की बहन से की हैवानियत

Edited By meena, Updated: 12 Nov, 2025 02:42 PM

cowshed operator accused of raping a minor

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है...

इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार आरोपी मल्हारगंज थाना क्षेत्र का निवासी है और केशव विहार इलाके में एक गौशाला संचालित करता है।

PunjabKesari

दरअसल आरोपी ने गौशाला की देखरेख के लिए एक व्यक्ति को केयरटेकर के रूप में नियुक्त किया था। उसी केयरटेकर की नाबालिग बहन के साथ आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर चंदन नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वही आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी धोखाधड़ी के मामलों में प्रकरण दर्ज हो चुके हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!