क्रिकेटर उमेश यादव पत्नी संग पहुंचे उज्जैन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

Edited By meena, Updated: 04 Jul, 2023 12:02 PM

cricketer umesh yadav reached ujjain with his wife

इंडियन क्रिकेट टीम के फास्ट बॉलर उमेश यादव ने सोमवार को गुरु पूर्णिमा पर पत्नी तान्या संग उज्जैन पहुंचे

उज्जैन(विशाल सिंह): इंडियन क्रिकेट टीम के फास्ट बॉलर उमेश यादव ने सोमवार को गुरु पूर्णिमा पर पत्नी तान्या संग उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए। वे तड़के सुबह 4 बजे महाकाल मंदिर में होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए। दंपति ने भगवान महाकाल का जल से अभिषेक कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद नंदी हॉल में बैठकर भगवान के नाम का जाप किया।

PunjabKesari

श्रावण माह शुरू होने से ठीक एक दिन पहले सोमवार को क्रिकेटर उमेश यादव ने पत्नी तान्या संग महाकाल का आशिर्वाद लिया। भस्म आरती में शामिल होने से पहले उन्होंने पारंपरिक धोती सोला पहना।

PunjabKesari

भस्म आरती में नंदी हॉल में बैठकर यादव ने ॐ नमः शिवाय का जप किया। आरती के बाद उन्होंने पत्नी तान्या के साथ गर्भगृह के अंदर भगवान का पूजन अभिषेक कर जल अर्पित किया। उमेश यादव पहले भी महाकाल के दर्शन के लिए आ चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!