घर के बगल में खेत में बैठा था मगरमच्छ, देखते ही कॉलोनी वासियों के उड़ गए होश

Edited By Himansh sharma, Updated: 09 Aug, 2024 11:24 AM

crocodile seen in the field in jabalpur

जबलपुर जिले की परियट नदी में रहने वाले मगरमच्छ अब नदी से कई किलोमीटर दूर तक पहुंचने लगे हैं।

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले की परियट नदी में रहने वाले मगरमच्छ अब नदी से कई किलोमीटर दूर तक पहुंचने लगे हैं। एक मगरमच्छ नदी से निकल कर घाना की कॉलोनी में स्थित एक खेत में पहुंच गया, खेत में जैसे ही लोगों ने मगरमच्छ देखा तो हड़कंप मच गया तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद गुरुवार की सुबह मगरमच्छ खेत में बने टीले में बैठा हुआ दिखा, घाना ग्राम पंचायत की गोकल नगरी कॉलोनी में रहने वाले गणेश श्रीवास्तव का कहना है कि जब वह अपनी छत पर घूम रहे थे तो उन्होंने बगल के खेत में देखा पानी से बाहर एक मगरमच्छ बैठा हुआ है। तत्काल परिजनों को सूचना दी तो सभी लोग देखकर दंग रह गए।


गणेश ने बताया कि उनके घर के पास परियट नदी है मगरमच्छ केसे खेत तक आ गया यह किसी को समझ नहीं आ रहा है। गणेश ने वन विभाग को सूचना दी बताया जा रहा है कि घाना के पास कई कॉलोनी बनी हुई हैं और यहां पर नाली का पानी परियट नदी में जाकर मिलता है। मगरमच्छ नाली के सहारे घाना बस्ती तक पहुंच गया था। पहले कभी-कभी मगरमच्छ यहां पर दिखाई देते थे लेकिन जैसे-जैसे कॉलोनी बन रही है तो अब यह मगरमच्छ कॉलोनी के आसपास बने खेत में अंडे देने लगे हैं इसके चलते यहां पर उनकी संख्या भी बढ़ रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!