डांस मास्टर रेमो डिसूजा ने पत्नी संग किए बाबा महाकाल के दर्शन, बोले- भस्म आरती में एक अलग ही अनुभव महसूस किया

Edited By meena, Updated: 17 Aug, 2024 01:00 PM

dance remo d souza visited baba mahakal with his wife

बॉलीवुड के डांस मास्टर और रियलिटी शो डांस प्लस के जज और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा पत्नी लिजेल डिसूजा और इंडियाज बेस्ट डांसर के जज...

उज्जैन ( विशाल सिंह) : बॉलीवुड के डांस मास्टर और रियलिटी शो डांस प्लस के जज और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा पत्नी लिजेल डिसूजा और इंडियाज बेस्ट डांसर के जज टेरेंस लुईस ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। वे तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए और बाबा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाबा के दर्शनों का लाभ लिया।

PunjabKesari

तड़के दो बजे उज्जैन रेमो डिसूजा सपरिवार और टेरेंस लुईस के साथ महाकाल मंदिर दर्शन करने पहुंचे। तड़के होने वाली भस्म आरती में सभी नंदी हाल में करीब दो घंटे तक बैठकर भगवान की आरती में शामिल हुए। रेमो पत्नी और बच्चों के साथ दर्शन करने पहुंचे थे।

PunjabKesari

भस्म आरती के बाद रेमो डिसूजा ने कहा कि एक अलग ही अनुभव महसूस किया है, भस्म आरती मैंने पहली बार देखी है, महाकाल के दर्शन कभी ऐसे पहले महसूस नहीं किया था बहुत अच्छा लग रहा है। रेमो की पत्नी लिजेल ने कहा एक अलग ही अनुभव और फीलिंग है जो आप बोल नहीं सकते सिर्फ महसूस कर सकते हो यहां का अलग ही वायब्रेशन है जो हमने सुना था आज हमने अनुभव किया है। टेरेंस लुईस ने भी महाकाल दर्शन के बाद कहा कि सुकून महसूस किया, शक्ति महसूस किया, शायद आरती की वजह से और भस्म की वजह से यहां यह सब अनुभव किया।

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!