उज्जैन में हुआ राजा का पिंडदान, सोनम का भाई गोविंद बोला- अफेयर का पता होता तो शादी करा देता

Edited By meena, Updated: 13 Jun, 2025 03:10 PM

the raja s pind daan was performed in ujjain

शिलांग हनीमून ट्रिप के दौरान पत्नी सोनम द्वारा मारे गए राजा रघुवंशी का शुक्रवार को उज्जैन में दसवां संस्कार और पिंडदान हुआ...

उज्जैन (विशाल सिंह) : शिलांग हनीमून ट्रिप के दौरान पत्नी सोनम द्वारा मारे गए राजा रघुवंशी का शुक्रवार को उज्जैन में दसवां संस्कार और पिंडदान हुआ। राजा के परिवार ने उज्जैन के सिद्धवट घाट पर सारे संस्कार किए। इस दौरान राजा के भाई विपिन रघुवंशी, भतीजा विधान के साथ-साथ सोनम का भाई गोविंद भी मौजूद रहा। गोविंद ने एक बार फिर सोनम के लिए फांसी की सजा की मांग की। 

PunjabKesari

राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी और 21 मई को वे हनीमून के लिए शिलांग गए थे। 23 मई को सोनम ने साजिश के तहत राजा की हत्या करवा दी थी। इसके बाद 2 जून को राजा का शव बरामद हुआ और सोनम 9 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिली। आरोप है कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के लिए राजा की हत्या करवाई। सोनम और उसके साथी पुलिस रिमांड पर हैं।

PunjabKesari

सोनम के भाई गोविंद ने गहरे दुख के साथ कहा, मेरी बहन ने पूरे मध्य प्रदेश का नाम बदनाम कर दिया। वह “गुस्सैल और ज़िद्दी स्वभाव की थी। अगर सोनम अपराधी साबित होती है तो उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। मुझे अगर दोनों के रिश्ते का पहले से पता होता, तो मैं उनकी शादी करवा देता या फिर कह देता कि जहां जाना है जाए। हमारे परिवार ने उस पर कभी कोई दबाव नहीं डाला था।

PunjabKesari

गोविंद ने कहा कि मैं राजा के परिवार को अपने जीजा का नहीं, बल्कि भाई का परिवार मानता हूं। मेरी बहन ने जो किया है, वह माफ करने लायक नहीं है।  उन्होंने कहा सोनम के इस कृत्य से न केवल एक परिवार को तोड़ा, बल्कि पूरे इंदौर और मध्यप्रदेश की छवि को भी गहरा धक्का पहुंचाया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!