उज्जैन में फसल के बीच नशे का धंधा देख दंग रह हुई पुलिस, लहसुन की आड़ में अफीम की खेती

Edited By Desh Raj, Updated: 06 Feb, 2026 10:25 PM

police stunned to find drug trafficking operation amidst crops in ujjain

उज्जैन जिले में पुलिस ने लहसुन की खेती की आड़ में की जा रही अफीम की अवैध खेती का खुलासा किया है। माकड़ोन थाना क्षेत्र के ग्राम नांदेड में एक किसान के खेत से पुलिस ने 1300 अफीम के पौधे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

उज्जैन( विशाल ठाकुर):उज्जैन जिले में पुलिस ने लहसुन की खेती की आड़ में की जा रही अफीम की अवैध खेती का खुलासा किया है। माकड़ोन थाना क्षेत्र के ग्राम नांदेड में एक किसान के खेत से पुलिस ने 1300 अफीम के पौधे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के इस कारनामे से पुलिस भी हैरान है।

PunjabKesari

लहसुन की फसल के बीच अफीम के पौधे

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन के निर्देशन और एसडीओपी तराना भविष्य भास्कर के मार्गदर्शन में जिलेभर में मादक पदार्थों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 5 फरवरी 2026 को माकड़ोन थाना प्रभारी उनि प्रदीप सिंह राजपूत को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नांदेड निवासी रघुनाथ उर्फ रुगनाथ देवड़ा अपने खेत में लहसुन की फसल के बीच अफीम के पौधे उगा रहा है।

सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम स्वतंत्र गवाहों के साथ नांदेड–देवली रोड स्थित खेत पर पहुंची। तलाशी के दौरान लहसुन की कतारों के बीच छोटे-छोटे हरे पौधे पाए गए, जिनकी जांच करने पर वे अफीम के पौधे निकले।

वजन लगभग 6 किलो 100 ग्राम

पुलिस ने मौके से 26 गठ्ठरों में कुल 1300 अफीम के पौधे जब्त किए। जब्त पौधों का कुल वजन लगभग 6 किलो 100 ग्राम बताया गया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 60 हजार रुपए है। पुलिस ने आरोपी रघुनाथ उर्फ रुगनाथ देवड़ा (50 वर्ष) को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 (सी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!