ASP कैबिन में मचा हड़कंप, प्रेमी को कॉलर से पकड़कर खींचते हुए पहुंची प्रेमिका,सब रह गए सन्न

Edited By Desh sharma, Updated: 05 Feb, 2026 12:48 AM

girlfriend drags boyfriend by the collar into asp s office

मध्य प्रदेश के शहर उज्जैन से एक ऐसा मामला सामने आय़ा जिसको जानकर लोग हैरान रह गए। एक युवती ने कुछ ऐसा कर दिया कि देखते देखते ही चर्चा का विषय बन गया। दरअसल  एक युवती अपने प्रेमी को कॉलर से पकड़कर खींचते हुए एएसपी के केबिन में पहुंच गई।

(उज्जैन): मध्य प्रदेश के शहर उज्जैन से एक ऐसा मामला सामने आय़ा जिसको जानकर लोग हैरान रह गए। एक युवती ने कुछ ऐसा कर दिया कि देखते देखते ही चर्चा का विषय बन गया। दरअसल  एक युवती अपने प्रेमी को कॉलर से पकड़कर खींचते हुए एएसपी के केबिन में पहुंच गई। इस नजारे को देखकर वहां हलचल और हडकंप मच गया। कोई समझ ही नहीं पा रहा था कि आखिर मामला क्या है।

इसी बीच युवती ने युवक पर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए गए औऱ  अब प्रेमी शादी करने ले मुकर रहा है। वहीं इस मामले में कार्रवाई करते हुए महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 83 के तहत केस दर्ज कर लिया और  आरोपी  युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि  आरोपी पिछले लगभग  पांच सालों से उसके साथ  शादी का आश्वासन देकर  शारीरिक संबंध बनाता रहा है लेकिन जब अब बात शादी की आई तो मना कर दिया है।

कुछ दिन पहले ही दोनों में हो चुका था समझौता

वही मामले की जानकारी देते हुए महिला थाना प्रभारी ने बताया कि तीन दिन पहले युवती और युवक थाने पहुंचे थे। युवती ने सुसनेर के गुराड़ी गांव के रहने वाले युवक के साथ प्रेम संबंधों की बात कही थी, लेकिन शादी नहीं करने का आरोप लगाया था। थाने में दोनों के बीच बातचीत कराई गई, और वो शादी के लिए  सहमत हो गए थे। लेकिन इसी बीच समझौते  बाद फिर विवाद हो गया और युवती  युवक को कालर से पकड़कर एएसपी कार्यालय पहुंची।

लिहाजा पुलिस फिर से मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर ऐसा फिर से क्या हुआ की युवती युवक को कालर से पकड़कर पहुंच गई।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!