राष्ट्रीय अध्यक्ष की हिदायत के बावजूद खंडवा सांसद ने हिंदू राष्ट्र पर दिया बयान, कही ये बात

Edited By meena, Updated: 18 Feb, 2023 06:02 PM

despite the instructions of the national president

भाजपा ने अपने सांसदों को धार्मिक मामलों में विवादित बयान देने पर रोक लगा दी है। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सख्त शब्दों में कहा कि हिंदू राष्ट्र...

खंडवा ( निशात सिद्दीकी) : भाजपा ने अपने सांसदों को धार्मिक मामलों में विवादित बयान देने पर रोक लगा दी है। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सख्त शब्दों में कहा कि हिंदू राष्ट्र, धर्म गुरुओं के समर्थन और विरोध या धर्म को लेकर जहां तक संभव हो बयान नहीं देना चाहिए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हिदायत के बाद भी खंडवा सांसद इसी तरह का बयान देते नजर आए। खंडवा के भाजपा  सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा हमारा देश तो हिंदू राष्ट्र है ही, मैं नहीं समझता कि अलग से हिंदू राष्ट्र बनाने की कोई आवश्कता है।

PunjabKesari

खंडवा भाजपा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल आज खंडवा में जिला पंचायत अध्यक्ष कंचन मुकेश तन्वे के गृह प्रवेश के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने यह बयान दिया है। इन्होंने कहा कि देखिए हमारा देश तो हिंदू राष्ट्र है ही मुझे लगता है। इस को अलग से बनाने की कोई आवश्यकता नहीं है। हर व्यक्ति यहां पर हिंदुत्व को मानता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के अंदर जो आज माहौल बना है, वह आप सब लोगों को दिखाई दे रहा है, तो इसके लिए अलग से हिंदू राष्ट्र बनाने की आवश्यकता नहीं है।

बता दें कि शुक्रवार को ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा ने पार्टी सांसदों से वर्चुअल मीटिंग में कहा था कि धार्मिक विवादित बयान से चर्चा का मुख्य मुद्दा बेवजह भटकता है। यह पार्टी के खिलाफ दुष्प्रचार का मौका देता है। भाजपा विकास और आर्थिक रूप से मजबूत देश तथा गरीब कल्याण के लक्ष्य को लेकर चल रही है। सांसदों की जिम्मेदारी है कि सरकार के इस विजन को लेकर चर्चा परिचर्चा करें। नड्डा ने कहा था कि आज के युवा धार्मिक उन्माद फैलाने वाले बयान को नकारात्मक रूप से लेते हैं। वर्चुअल बैठक में पार्टी अध्यक्ष ने केंद्रीय बजट, कल्याणकारी योजनाओं,  रोजगार और अपनी विरासत पर गौरव  की बातों को लेकर आम लोगों के बीच क सांसदों को जाने को कहा था। लेकिन खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बात का कोई असर नहीं दिखा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!