हनी ट्रैप: दिग्विजय ने जीतू जिराती सहित महाराष्‍ट्र के इस मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

Edited By meena, Updated: 23 Sep, 2019 12:38 PM

digvijay accuses this minister of maharashtra including jeetu jirati

बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। अब मामले के तार महाराष्ट्र से भी जुड़ गए हैं। रविवार को इंदौर में पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बीजेपी पर हमलावर हो गए...

इंदौर: बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। अब मामले के तार महाराष्ट्र से भी जुड़ गए हैं। रविवार को इंदौर में पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बीजेपी पर हमलावर हो गए। उन्होंने हनीट्रैप को लेकर न केवल मध्य प्रदेश के भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया बल्कि महाराष्ट्र के नेताओं को भी निशाना बनाया।

PunjabKesari

दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब जीतू जिराती भाजपा के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष थे, तब हनी ट्रैप मामले में आरोपी श्वेता विजय जैन महासचिव थी। इसके अलावा दिग्विजय सिंह ने महाराष्ट्र सरकार के मंत्री संभाजी पाटिल निलंगेकर पर भी इसमें शामिल होने का आरोप लगाया है। जबकि दूसरी ओर दिग्विजय के इन आरोपों को भाजपा उपाध्यक्ष जीतू जिराती ने नकारते हुए कहा है कि वह जांच की दिशा घुमाने की कोशिश कर रहे हैं।

PunjabKesari

मीडिया से चर्चा दौरान दिग्विजय सिंह ने महाराष्ट्र के मंत्री निलंगेकर के भी मामले में शामिल होने की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि उस वक्त निलंगेकर महाराष्ट्र युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष थे, जो फिलहाल फडणवीस सरकार में मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि जब श्वेता जैन का वीडियो वायरल हुआ तो वे महाराष्ट्र में किसके साथ थीं?

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार के एक मंत्री निलंगेकर का श्वेता जैन से क्या संबंध था, इसकी भी जांच होनी चाहिए। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मीडिया यह पता लगाए कि मध्य प्रदेश के एक 'कलाकार' नेता सागर में श्वेता जैन के पति विजय जैन की दुकान का उद्घाटन करने गए थे या नहीं। मीडिया ने जब  'कलाकार' के बारे में पूछना चाहा तो उन्होंने कहा कि भाजपा का 'कलाकार' कौन है, यह सभी को पता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!