महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, बोले- उज्जैन आएं और बाबा के दर्शन ना करें हो ही नहीं सकता

Edited By meena, Updated: 16 Aug, 2024 12:55 PM

digvijay singh in the shelter of mahakaal

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुक्रवार सुबह बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे।

उज्जैन (विशाल सिंह) : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुक्रवार सुबह बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने गर्भ गृह की चौखट से बाबा महाकाल के दर्शन कर लिया आशीर्वाद। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि बाबा से सबकी मंगल कामना की है। वहीं उन्होंने किसी तरह की राजनीतिक सवाल का जवाब देने से मना कर दिया।

PunjabKesari

उज्जैन में कांग्रेस का प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू होने जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए प्रदेश भर के नेता उज्जैन पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले बाबा महाकाल के दरबार आशीर्वाद लिया। उन्होंने राजनीतिक बातें करने से मना कर दिया जिसके बाद उन्होंने कहा कि उज्जैन आएं और बाबा महाकाल के दर्शन ना करें ऐसा हो ही नहीं सकता। उन्होंने सबकी कुशल मंगल की कामना बाबा महाकाल से की है। इस दौरान उनके साथ तराना विधायक शहर अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष सहित कई नेता मौजूद रहे।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!