दिग्विजय सिंह के बयान से मचा सियासी घमासान, बीजेपी बोली- कांग्रेस में गृहयुद्ध

Edited By Vandana Khosla, Updated: 01 May, 2026 05:44 PM

digvijay singh s statement sparks political firestorm

भोपालः मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर उठाए गए सवालों के बाद प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। उनके बयान को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

भोपालः मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर उठाए गए सवालों के बाद प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। उनके बयान को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने इस पूरे घटनाक्रम को कांग्रेस के भीतर गहराते मतभेदों का संकेत बताया है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि यह विवाद कांग्रेस के अंदर चल रही आपसी खींचतान और नेतृत्व को लेकर असंतोष को उजागर करता है।

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के भीतर अगली पीढ़ी की लड़ाई चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी हो रही है और संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर अंदरूनी संघर्ष सामने आ रहा है। शर्मा ने यह भी कहा कि कांग्रेस में एससी वर्ग के सम्मान को लेकर सवाल उठते हैं और समाज को इस पर सतर्क रहने की जरूरत है।

वहीं, कांग्रेस ने बीजेपी के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पलटवार किया है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने दिग्विजय सिंह और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के बीच संवाद को “सियासी केमिस्ट्री” करार दिया। उन्होंने कहा कि यह संगठनात्मक समन्वय का हिस्सा है और इसे आंतरिक कलह के रूप में देखना सही नहीं होगा।

पीसी शर्मा ने यह भी कहा कि पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पूरी तरह सक्रिय और मजबूत नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के भीतर समय-समय पर बदलाव और संवाद स्वाभाविक प्रक्रिया है, जिसे विवाद के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम ने प्रदेश में सियासी तापमान बढ़ा दिया है, जहां दोनों प्रमुख दल एक-दूसरे पर हमलावर रुख अपनाए हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!