Edited By Desh Raj, Updated: 18 Apr, 2026 09:08 PM

दिग्विजय सिंह के भाई और पूर्व सांसद वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह शनिवार को इंदौर में थे। इस दौरान उन्होंने कई बड़ी बातें बोली हैं। लक्ष्मण सिंह ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस की हार के कारण बताए हैं। उन्होंने जो खुलासे किए हैं वो काफी हैरान करने वाले हैं।
इंदौर (सचिन बहरानी): दिग्विजय सिंह के भाई और पूर्व सांसद वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह शनिवार को इंदौर में थे। इस दौरान उन्होंने कई बड़ी बातें बोली हैं। लक्ष्मण सिंह ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस की हार के कारण बताए हैं। उन्होंने जो खुलासे किए हैं वो काफी हैरान करने वाले हैं। उन्होंने कांग्रेस की पराजय होने के पीछे ऐसे कारण बता दिए जो कांग्रेस नेताओं को असहज कर सकता है।
कांग्रेस की हार के पीछे अंदरुनी फूट-लक्ष्मण सिंह
लक्ष्मण सिंह ने कहा कि कांग्रेस के हारने के पीछे अंदरुनी फूट है जिसे कांग्रेस आलाकमान सुधार नहीं पाता है, ये जीत गया तो ये ऐसा बन जाएगा और मैं छूट जाउंगा वाली सोच पार्टी की हार कारण बनती है। इनको समझाने वाला कोई नहीं है, और जो है वो समझा नहीं पा रहा है।
EVM को हारने का दोष देना गलत- लक्ष्मण
इस मौके पर लक्ष्मण सिंह ने एक और बड़ी बात बोलते हुए कहा कि EVM को हारने का दोष दिया जाता है। पूरे देश में 10 लाख EVM खराब नहीं हो सकती । वो नहीं मानते की हार ईवीएम की वजह से होती है,संगठन में बहुत बड़ी कोई कमी है जिसकी वजह से हार होती है। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि वो भी चुनाव हारे हैं और जीतू पटवारी भी चुनाव हारें हैं, इसलिए हमको हारने का कारण पता हैं। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष दोनों के केंद्रीय नेतृत्व पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने इस बिल के गिर जाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों पर हमला बोला।