दिग्विजय सिंह ने भाजपा और RSS पर निशाना साधा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी पर उठाए सवाल

Edited By meena, Updated: 08 Apr, 2023 11:24 AM

digvijay singh targeted bjp and rss

पूर्व मुख्यमंत्री व राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने मंडला प्रवास के दौरान कहा कि देश में जो हिडन वर्ग की रिपोर्ट आई और उसमें खुलासा हुआ कि किस प्रकार अडानी

मंडला(अरविंद सोनी): पूर्व मुख्यमंत्री व राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने मंडला प्रवास के दौरान कहा कि देश में जो हिडन वर्ग की रिपोर्ट आई और उसमें खुलासा हुआ कि किस प्रकार अडानी इंटरप्राइजेस को केंद्र सरकार से पूरा संरक्षण मिला हुआ है और किस प्रकार से उनकी संपत्ति में बढ़ौत्तरी हुई है, ये सबसे बड़ा मुद्दा हम लोगों के सामने है। मूल मुद्दा राहुल गांधी ने जो उठाया है 20000 करोड़ किसका पैसा है जो इनकी पूंजी में लगा है। इसका जवाब भाजपा क्यों नहीं देती?

संघ पर निशाना साधते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि संघ की विचारधारा समाज को तोड़ती है। नफरत फैलाती है। हिंसा फैलाती है और धर्म के नाम पर गुमराह करती है। दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि गोंडवाना के लोग हमें बताएं वो कांग्रेस से क्या चाहते हैं और कांग्रेस ने क्या नहीं किया यह बताएं। गोंडवाना पार्टी को केवल भाजपा पनपाती है इसलिए कि कांग्रेस के वोट कट जाएं।  इसलिए पनपाया जाता है कि भाजपा को वोट में मदद मिले। गोंडवाना की सरकार तो बन नहीं रही अगर सरकार बनेगी तो भाजपा की या कांग्रेस। लगभग 20 साल से भाजपा की सरकार है क्या मिल गया?

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!