नशे में धुत्त युवकों का बीच सड़क कोहराम,लड़की से कर रहे थे मारपीट, CSP मैडम की गाड़ी रुकी तो उनसे उलझ गए,भारी बवाल

Edited By Desh Raj, Updated: 04 Jul, 2026 03:39 PM

drunken youths create ruckus in the middle of the road

मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जो काफी हैरान करने वाला है। यहां पर शराबियों ने एक ऐसा कारनामा कर दिया कि लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। जबलपुर के अधारताल थाना क्षेत्र की ये घटना है,

(जबलपुर): मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जो काफी हैरान करने वाला है। यहां पर शराबियों ने एक ऐसा कारनामा कर दिया कि लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। जबलपुर के अधारताल थाना क्षेत्र की ये घटना है, यहां बीच सड़क पर शराबियों के आतंक से सभी सहम गए। सब्जी मंडी के पास नशे में धुत्त तीन युवकों ने न सिर्फ जमकर हंगामा मचाया, बल्कि मौके से गुजर रहीं अधारताल सीएसपी की ही गाड़ी को रुकवा लिया और उनसे बहस करने लग गए । उन्हें होश ही नहीं था कि वो क्या कर रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो लोगों ने मोबाइल से रिकार्ड कर लिया जो अब काफी वायरल हो रहा है।

बीच सड़क से लड़की से मारपीट कर रहे थे तीनों लड़के

जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक अधारताल सब्जी मंडी के पास शराब के नशे में तीन युवक लड़की के साथ मारपीट कर रहे थे। तीनों शराबियों के इस कारनामे की वजह से सड़क पर जाम लग गया था औऱ लोगों को परेशानी हो रही थी। इसी हंगामे के दौरान ही वहाँ से सीएसपी राजेश्वरी कौरव की गाड़ी गुजरी। हालांकि सीएसपी का कहना है कि सड़क पर विवाद को देखकर उन्होंने खुद अपनी गाड़ी रुकवाई। सीएसपी की गाड़ी रुकने के बाद भी तीनों नें खौफ नहीं दिखा और वो पुलिस वाहन के सामने आ गए। साथ ही सीएसपी से भी बहस करने लगे।

हंगामा बढ़ता देख पहुंची पुलिस, तीनों गिरफ्तार

बीच सड़क पर हंगामा होता देख और  सीएसपी से बहस की सूचना मिलते ही अधारताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हंगामा कर रहे तीनों युवकों को हिरासत में लिया और थाने ले आई। हालांकि CSP राजेश्वरी कौरव का कहना है कि सड़क पर हंगामा देख उन्होंने खुद गाड़ी रोकने के निर्देश दिए थे। गाड़ी रुकते ही नशे में धुत्त युवक बहस करने लगे। लिहाजा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!