दो दिन पहले पर्चे बांटकर दी थी आत्महत्या की चेतावनी, नहीं हुई सुनवाई तो कलेक्ट्रेट में पिया जहर

Edited By meena, Updated: 18 Jan, 2022 05:47 PM

elderly drank poison in shahdol collectorate

शहडोल जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां दो दिन पहले एक वृद्ध ने आत्महत्या के पर्चे बांटे और आज कलक्ट्रेट कार्यालय परिषर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद कलेक्ट्रर कार्यालय में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों...

शहडोल(अजय नामदेव): शहडोल जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां दो दिन पहले एक वृद्ध ने आत्महत्या के पर्चे बांटे और आज कलक्ट्रेट कार्यालय परिषर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद कलेक्ट्रर कार्यालय में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की सजगता से वृद्ध को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वह जिंदगी और मौत के बीच लड़ाई लड़ रहा है। यह पूरा मामला चंद टुकड़े की जमीनी विवाद का है। वृद्ध ने कुछ लोगों पर जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। साथ ही प्रशासन पर निरंकुशता का भी आरोप लगाया है।

PunjabKesari
शहडोल कलेक्ट्रेट कार्यालय में उस उस वक्त हड़कंप मच गया, जब घरौला मोहल्ला निवासी लग्भग 75 वर्षीय धर्मदास बारिया आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच परिषर के सामने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया।  इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों की मदद से जल्द ही वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।
 PunjabKesari
दरअसल वृद्ध धर्मदास 2 दिन पहले रविवार को शहडोल की गालियों में पर्चे बांटे थे, जिसमें जमीनी विवाद का जिक्र करते हुए आत्मदाह की चेतवानी भी दी थी।  वृद्ध ने कुछ लोगों पर जमीनी पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है।
PunjabKesari
साथ ही प्रशासन पर निरंकुशता का भी आरोप लगाया है। और आज अभी से कुछ देर पहले जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया है। उसके परिजनों ने भी ज़मीन को लेकर कुछ लोगों पर संगीन आरोप लगाए है। साथ ही प्रशासन की लापरवाही का भी आरोप लगा रहे है। 

PunjabKesari
वही इस पूरे मामले में एसडीएम सोहागपुर नरेंद्र सिह धुर्वे व डीएसपी सोनाली गुप्ता का कहना है कि इनका कुछ जमीनी मामला है। जो कि न्यायालय में चल रहा है। इसके बावजूद इन्होंने इन तरह का आत्मघाती कदम उठाया है। मामले की जांच कराई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!