Edited By Himansh sharma, Updated: 22 Jul, 2024 12:13 PM

जबलपुर जिले में तेज बारिश के दौरान एक मकान का छज्जा गिर गया
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में तेज बारिश के दौरान एक मकान का छज्जा गिर गया और घर में सो रहा बुजुर्ग व्यक्ति मलबे में दब गया, यह घटना ग्वारीघाट थाना क्षेत्र की है। मलबे में दबने से मोहन सिंह की दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना के समय मोहन सिंह घर पर अकेले थे परिजनों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

मोहन सिंह के भांजे ने जानकारी देते हुए बताया है कि छज्जा गिरने से मामा मोहन सिंह की मौत हो गई है, घटना रविवार की है वहीं परिजनों का कहना है कि मोहन सिंह पर पूरे घर की जिम्मेदारी थी, इसलिए प्रशासन द्वारा मोहन सिंह के परिवार को मदद दी जाए। परिजन प्रशासन से मुआवजा देने की गुहार लगा रहे हैं।