आज होगा बीजेपी से निष्कासित पालिका अध्यक्ष के भाग्य का फैसला, राइट टू रिकॉल के तहत मतदान जारी

Edited By meena, Updated: 19 Jan, 2026 01:22 PM

elections held in sagar s deori municipality under the right to recall provision

मध्य प्रदेश के सागर में देवरी नगर पालिका में आज अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। भाजपा से निष्कासित अध्यक्ष रही नेहा जैन के आज मतदान हो रहा है। यह मतदान राइट टू रिकॉल व्यवस्था के तहत हो रहा है...

सागर:  मध्य प्रदेश के सागर में देवरी नगर पालिका में आज अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। भाजपा से निष्कासित अध्यक्ष रही नेहा जैन के आज मतदान हो रहा है। यह मतदान राइट टू रिकॉल व्यवस्था के तहत हो रहा है, जिसमें मतदाता खाली कुर्सी या भरी कुर्सी पर मतदान कर अध्यक्ष पद के साथ साथ नेहा जैन के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेगी।

क्यों किया था निष्कासित

भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद नेहा जैन को भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद नगरीय प्रशासन विभाग ने उन्हें अध्यक्ष पद से हटाकर एक अन्य महिला पार्षद को अध्यक्ष नामित कर दिया था। लेकिन नेहा जैन ने इस फैसले के खिलाफ न्यायालय की शरण ली, जहां से उन्हें स्टे मिल गया और वे पुनः अध्यक्ष पद पर काबिज हो गईं।

क्या है राइट टू रिकॉल प्रक्रिया

इस घटनाक्रम के बाद नगर पालिका के 15 में से 13 पार्षदों ने नेहा जैन के प्रति अविश्वास व्यक्त किया। पार्षदों के इस अविश्वास प्रस्ताव के आधार पर निर्वाचन कार्यालय ने राइट टू रिकॉल के तहत चुनाव की अधिसूचना जारी की। इस प्रक्रिया में जनता यह तय करेगी कि वर्तमान अध्यक्ष पद पर बनी रहेंगी या उन्हें पद छोड़ना होगा। नगर के सभी 15 वार्डों में कुल 30 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यदि खाली कुर्सी को अधिक मत प्राप्त होते हैं, तो नेहा जैन को अध्यक्ष पद छोड़ना होगा और नगर पालिका में पुनः चुनाव कराए जाएंगे। वहीं, यदि भरी कुर्सी को अधिक मत मिलते हैं, तो नेहा जैन अध्यक्ष पद पर बनी रहेंगी।

आज होगा फैसला

पिछले 10 दिनों से दोनों पक्षों ने जोरदार प्रचार किया। एक ओर भाजपा संगठन, नगर पालिका पार्षद और विधायक बृजबिहारी पटैरिया ने जनता से खाली कुर्सी के पक्ष में मतदान की अपील की, वहीं दूसरी ओर नेहा जैन और उनके पति अलकेश जैन अपने समर्थकों के साथ भरी कुर्सी के लिए वोट मांगते नजर आए। आज हो रहे मतदान में देवरी नगर के कुल 19,248 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। इस चुनाव की मतगणना 21 जनवरी को की जाएगी, जिसके बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि देवरी नगर पालिका की कमान आगे किसके हाथों में रहेगी।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!